लाइव न्यूज़ :

ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका ने कोरोना के बीटा स्वरूप के लिए टीके का परीक्षण शुरू किया

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:12 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 28 जून ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने सोमवार को कहा कि उसने कोरोना वायरस के बीटा स्वरूप पर काबू के लिए टीके का मानव परीक्षणों के तहत नए चरण के टीकाकरण की शुरुआत की है। वायरस का यह स्वरूप सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला था।

एस्ट्राजेनेका के साथ मिलकर अनुसंधान कर रहे ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसार एजेडडी 2816 ‘बूस्टर’ टीका स्वयंसेवियों को B.1.351 स्वरूप के खिलाफ दिया जाएगा। आम तौर पर इसे वायरस का बीटा स्वरूप कहा जाता है। दूसरे और तीसरे चरण के परीक्षण एस्ट्राजेनेका द्वारा प्रायोजित होंगे और वही इसका नेतृत्व भी करेगी। इस परीक्षण में ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका, ब्राजील और पोलैंड के लगभग 2,250 प्रतिभागियों को शामिल किया जाएगा।

इस अध्ययन के लिए, प्रतिभागियों को स्वीकृत कोविड टीके की दो खुराक लेनी होगी।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में ऑक्सफोर्ड टीका समूह के मुख्य अनुसंधानकर्ता और निदेशक प्रोफेसर सर एंड्रयू जे पोलार्ड ने कहा कि मौजूदा टीकों और नए प्रकार के टीकों की ‘बूस्टर’ खुराक परीक्षण यह सुनिश्चित करने के लिए अहम है कि हम कोरोना वायरस महामारी से आगे रहने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं।

एजेडडी 2816 टीका उन लोगों को लगाया जाएगा जिन्हें पहले ही मूल ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका टीके की दो खुराकें या फाइजर-बायोएनटेक जैसे एमआरएनए टीके लगाए जा चुके हैं।

जिन लोगों ने टीका नहीं लगवाया है, ऐसे लोगों में एजेडडी 2816 दो खुराकों में चार या 12 सप्ताह के अंतराल पर दिया जाएगा या मूल ऑक्सफोर्ड -एस्ट्राजेनेका टीको की पहली खुराक के चार सप्ताह के बाद दूसरी खुराक के रूप में दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल