लाइव न्यूज़ :

बिहार के रहने वाले प्रवासी भारतीयों ने दी नीतीश कुमार को बधाई

By भाषा | Updated: November 18, 2020 08:42 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 18 नवंबर मूल रूप से बिहार से नाता रखने वाले भारतीय-अमेरिकियों ने राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को विधानसभा चुनाव में जीत की बधाई दी और राज्य के विकास में अपनी सेवाएं देने का प्रस्ताव रखा।

बिहार के भारतीय-अमेरिकियों के एक समूह ने मुख्यमंत्री से मंगलवार को अपील की कि वह अगले पांच साल अपनी सरकार में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं औद्योगीकरण पर विशेष रूप से ध्यान केंद्रित करें।

‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन’ के पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा, ‘‘बिहार में एक बड़ा पर्यटन स्थल बनने की क्षमता है, जिससे हजारों नौकरियां पैदा होंगी।’’

उन्होंने उम्मीद जताई की कि कुमार शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र पर मुख्य रूप से ध्यान केंद्रित करेंगे।

‘बिहार एंड झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका’ के अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि (बिहार) सरकार खासकर शिक्षा, स्वास्थ्य एवं तकनीक के क्षेत्र में बिहार के विकास में हमें शामिल करें या हमें साझेदार बनाएं।’’

प्रौद्योगिकी पेशेवर संजीव सिंह ने कहा कि बिहार के बुनियादी ढांचे और कानून एवं व्यवस्था में हालिया कुछ वर्षों में सुधार हुआ है, लेकिन मौलिक शिक्षा, सामाजिक न्याय और रोजगार जैसे कई क्षेत्रों में काम होना अभी बाकी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार इन क्षेत्रों में विकास के लिए योजना बनाएगी।

कारोबारी राजीव अखौरी ने कहा कि बिहार सरकार को उद्योग पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि रोजगार के अवसर पैदा हो सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की