लाइव न्यूज़ :

प्रवासी कारोबारी ने एक करोड़ रु मुआवजा देकर हत्या के दोषी भारतीय नागरिक को कराया रिहा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 16:46 IST

Open in App

अबू धाबी, तीन जून संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में 2012 में एक सड़क हादसे में एक सूडानी लड़के की हत्या के मामले में मृत्युदंड पाने वाले 45 वर्षीय भारतीय बेक्स कृष्णन ने अपने रिहा होने और स्वदेश लौटकर अपने परिवार से मिल पाने की उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन प्रवासी कारोबारी एम ए यूसुफ अली ने एक करोड़ रु मुआवजा देकर उसे जेल से रिहा करा लिया।

केरल के रहने वाले कृष्णन ने सितंबर 2012 में लापरवाही से कार चलाते हुए बच्चों के एक समूह को टक्कर मार दी थी। कृष्णन को एक सूडानी लड़के की हत्या का दोषी पाए जाने के बाद यूएई की सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा दी थी।

इसके बाद से कृष्णन के परिजन और मित्र उसे रिहा कराने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वे ऐसा नहीं कर पाए, क्योंकि पीड़ित का परिवार अपने देश सूडान लौट चुका है, जिसके कारण वे उन्हें माफी देने के लिए नहीं मना पाए।

इसके बाद कृष्णन के परिवार ने लुलु समूह के अध्यक्ष यूसुफ अली से संपर्क किया, जिन्होंने मामले की सारी जानकारी हासिल की और सभी पक्षकारों के बात की।

लुलु समूह ने यहां एक बयान में बताया कि पीड़ित का परिवार जनवरी 2021 में कृष्णन को माफी देने के लिए अंतत: तैयार हो गया। इसके बाद यूसुफ अली ने कृष्णन की रिहाई के लिए अदालत में पांच लाख दिरहम (करीब एक करोड़ रुपए) मुआवजा दिया।

कृष्णन बुधवार को यहां अल वतबा जेल में भारतीय दूतावास अधिकारियों से बातचीत के दौरान बहुत भावुक हो गया।

एक बयान में कृष्णन के हवाले से कहा गया, ‘‘यह मेरे लिए पुनर्जन्म है, क्योंकि मैंने बाहर की दुनिया देखने और आजाद जीवन जीने की सभी उम्मीदें छोड़ दी थीं। अब मेरी एकमात्र इच्छा अपने परिवार से मिलने जाने से पहले यूसुफ अली से मुलाकात करने की है।’’

यूसुफ अली ने कृष्णन की रिहाई के लिए ईश्वर और संयुक्त अरब अमीरात के दूरदर्शी शासकों की उदारता को धन्यवाद दिया। उन्होंने कृष्णन के खुशहाल एवं शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

लुलु ग्रुप के एक वरिष्ठ अधिकारी ने फोन पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि कृष्णन की रिहाई संबंधी कानूनी प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूरी हो गईं और उसके जल्द ही अपने गृह राज्य केरल जाने की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी