लाइव न्यूज़ :

वीजा खत्म होने के बावजूद अमेरिका में रुके 21,000 से ज्यादा भारतीय

By भाषा | Updated: August 8, 2018 15:42 IST

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अक्तबूर 2016 से सितंबर 2017 के दौरान 701,900 विदेशी हवाई या समुद्र मार्ग से अमेरिका आये।

Open in App

वॉशिंगटन, 8 अगस्त: अमेरिका में पिछले वर्ष 21,000 से ज्यादा भारतीय अपनी वीजा की अवधि खत्म होने के बाद तक अमेरिका में रुके रहे। आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। नियमों के मुताबिक, वीजा अवधि खत्म होने से पहले विदेशियों को अपने देश वापस जाना होता है। हालांकि, वीजा अवधि खत्म होने के बाद तक अमेरिका में बने रहने वाले विदेशियों में प्रतिशत के लिहाज से भारतीयों की संख्या अधिक नहीं है लेकिन भारत उन शीर्ष 10 देशों में शुमार है, जिसके नागरिक अमेरिका में वैध रूप से आये और अवैध रूप से रुके हुए हैं।

आंतरिक सुरक्षा मंत्रालय ने अपनी हालिया वार्षिक रिपोर्ट में कहा कि अक्तबूर 2016 से सितंबर 2017 के दौरान 701,900 विदेशी हवाई या समुद्र मार्ग से अमेरिका आये। ये लोग वीजा की मियाद खत्म होने के बाद भी रूके रहे। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में 10.7 लाख से ज्यादा भारतीय बी-1 और बी-2 वीजा पर अमेरिका की यात्रा की। यह वीजा कारोबार, यात्रा और पर्यटन यात्रा के लिये जारी किया जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इनमें से 14,204 भारतीय देश में ही रुके हुये हैं। इन भारतीयों में से 1,708 ने अपने वीजा की समाप्ति के बाद अमेरिका छोड़ दिया जबकि 12,498 भारतीयों के अमेरिका छोड़ने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। ऐसे में माना जा सकता है कि वे अवैध आप्रवासी के रूप में अमेरिका में रह रहे हैं। वहीं, 2016 में 10 लाख से अधिक भारतीय अमेरिका आये और उनमें से 17,763 लोग वीजा अवधि खत्म होने के बाद तक रहे। इनमें से 2,040 भारतीय वीजा खत्म होने के कुछ समय बाद वापस चले गये जबकि 15,723 लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में 127,435 भारतीय छात्र और शोध अभ्यार्थी एफ, जे और एम श्रेणी के वीजा पर अमेरिका आये। इनमें से 4,400 भारतीय अवधि खत्म होने के बाद भी रहे। आंकड़ें दर्शाते है कि बाद में 1,567 लोग वापस चले गये जबकि 2,833 भारतीय अभी भी अमेरिका में हैं। अन्य आप्रवासी वीजा श्रेणियों में 4.5 लाख से अधिक भारतीयों के 2017 में अमेरिका आने की उम्मीद है, इनमें से 9,568 लोग अपने वीजा की अवधि खत्म होने से ज्यादा समय तक रुके। इनमें 2,956 भारतीय वीजा खत्म होने के कुछ समय बाद चले गये जबकि 6,612 लोगों के देश में बने रहने की आशंका है।

हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला