लाइव न्यूज़ :

"निज्जर की हत्या पर भारत को फंसाने की हुई कोशिश...", भारतीय उच्चायुक्त ने कनाडा के आरोपों पर कही ये बात

By आकाश चौरसिया | Updated: November 5, 2023 12:19 IST

कनाडा ने वैंकूवर उपनगर में कनाडाई नागरिक और सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या कहा था। लेकिन, भारत सरकार ने इनकार करते हुए इसे निराधार बताया था।

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप सिंह निज्जर की हत्या पर भारतीय उच्चायुक्त का आरोपभारत कनाडा के आरोपों से इनकार करता आया हैप्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने खालिस्तानी आतंकवादी की हत्या को भारत सरकार द्वारा प्रायोजित बताया था

नई दिल्ली: कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने शनिवार को ग्लोब एंड मेल में दिए इंटरव्यू में एक बयान दिया है। इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि ब्रिटिश कोलंबिया में जून में एक सिख अलगाववादी की हत्या में जांच करी कनाडा पुलिस को एक उच्च स्तरीय कनाडाई अधिकारी के सार्वजनिक बयानों से काफी नुकसान हुआ है।

कनाडा ने वैंकूवर उपनगर में कनाडाई नागरिक और सिख अलगाववादी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित हत्या कहा था। लेकिन, भारत सरकार ने इनकार करते हुए इसे निराधार बताया था। 

भारत की ओर से उसे खालिस्तानी आतंकवादी ही बताया गया है। वर्मा ने अखबार से कहा, "मैं एक कदम आगे बढ़कर कहूंगा कि अब जांच पहले ही दागदार हो चुकी है। उच्च स्तर पर किसी से यह कहने का निर्देश आया है कि इसके पीछे भारत या भारतीय एजेंट हैं।" 

वर्मा ने दिए अपने इंटरव्यू में किसी का नाम लेने से इनकरा किया है। बीती 18 सितंबर को प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो  कहा था कि कनाडा सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि कहीं न कहीं हरदीप निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट के संलिप्त होने का अंदेशा है।

इस मामले ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक विवाद पैदा कर दिए थे। निज्जर की हत्या पर कनाडा के आरोपों के बाद सितंबर में नई दिल्ली द्वारा ओटावा को अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहा था, जिसके बाद कनाडा ने भारत से 41 राजनयिकों को वापस बुला लिया।

भारत कनाडा से द्विपक्षीय संबंधों को रफ्तार देने के लिए है तैयारवर्मा ने कहा कनाडा कभी भी उन साक्ष्यों को प्रदर्शित नहीं कर पाया जिससे यह साबित हो सके कि इस घटना में भारत का हाथ है। उन्होंने यह भी कहा कि कनाडा और उसके सहयोगी बताते रहे कि निज्जर की हत्या में भारत का हाथ है। उन्होंने कहा कि तनावपूर्ण संबंधों के बावजूद भारत कारोबर दोनों देशों के बीच बढ़ाने का इच्छुक है और बातचीत के दौर पर वापस जाना चाहता है। 

टॅग्स :कनाडाभारतCentral Governmentनरेंद्र मोदीजस्टिन ट्रूडो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा