दक्षिण रूस में भारी बारिश के बाद 1,500 से अधिक लोगों को बचाया गया
By भाषा | Updated: August 14, 2021 18:47 IST2021-08-14T18:47:33+5:302021-08-14T18:47:33+5:30

दक्षिण रूस में भारी बारिश के बाद 1,500 से अधिक लोगों को बचाया गया
मॉस्को, 14 अगस्त (एपी) दक्षिण रूस में बारिश के चलते बड़े हिस्से में बाढ़ आने के बाद 1,500 से अधिक लोगों को बचाया गया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
क्रासनोदर क्षेत्र के अधिकारियों ने कहा कि इस सप्ताह इलाके में तूफान और भारी बारिश के बाद 1,400 घर बाढ़ की चपेट में आ गए। 11 स्थानों के 1,08,000 निवासी बिजली से महरूम हैं।
स्थानीय आपातकालीन मुख्यालय ने कहा कि कुल 1,531 लोगों को बचाया गया है। अनापा शहर सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।
आपात अधिकारियों ने अगले दो दिनों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।