लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र ने किया आगाह, टीकाकरण अभियान रुकने से 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का कर रहे हैं सामना

By भाषा | Updated: April 14, 2020 20:06 IST

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण वर्तमान में कई देशों ने खसरा के टीकाकरण का काम रोक दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदुनियाभर में 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का सामना कर रहे हैं।WHO और यूनिसेफ ने कहा है कि वर्तमान में 24 देशों ने टीकाकरण का काम रोक दिया है।

पेरिस। संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को आगाह किया कि दुनियाभर में 11.7 करोड़ बच्चे खसरा के खतरे का सामना कर रहे हैं, क्योंकि कई देशों ने कोरोना वायरस के संक्रमण के बीच टीकाकरण अभियान को सीमित कर दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूनिसेफ ने कहा है कि वर्तमान में 24 देशों ने टीकाकरण का काम रोक दिया है। इसमें से कई देश खसरा के खतरे का पहले से सामना कर रहे हैं। कोरोना वायरस के कारण 13 अन्य देशों में भी टीकाकरण कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।

खसरा और रूबेला के खतरे को घटाने के लिए वैश्विक स्तर की भागीदारी संस्था ‘‘मीजल्स एंड रूबेला इनिशिएटिव’’ (एम एंड आरआई) ने एक संयुक्त बयान में कहा है कि यह बहुत जरूरी है कि मौजूदा महामारी के दौरान और बाद में भी टीकाकरण के कार्यक्रम को जारी रखना चाहिए।

बयान में कहा गया, ‘‘टीकाकरण कार्यक्रम स्थगित होने से कुल मिलाकर 11.7 करोड़ बच्चे प्रभावित हो सकते हैं।’’ बयान में कहा गया,‘‘एम एंड आरआई, जहां पर महामारी का बहुत ज्यादा खतरा है वहां पर व्यापक अभियान को कुछ समय के लिए रोककर कोरोना वायरस से समुदायों और स्वास्थ्यकर्मियों को बचाने की हिमायत करता है।"

हालांकि, इसका ये मतलब नहीं है कि बच्चे इससे स्थायी रूप से वंचित होने चाहिए। खसरा से हर साल करीब दो करोड़ बच्चे प्रभावित होते हैं। इनमें से अधिकतर बच्चों की उम्र पांच साल से कम होती है। वर्ष 2018 में खसरा की वजह से 140,000 बच्चों की मौत हुई थी।

टॅग्स :वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशनसंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा