लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में अश्वेत व्यक्ति को पिस्तौल से मारने, गला दबाने वाला वीडियो आने के बाद आक्रोश

By भाषा | Updated: July 29, 2021 12:35 IST

Open in App

औरोरा (अमेरिका), 29 जुलाई (एपी) अमेरिका के डेनवर शहर में गिरफ्तारी के दौरान एक पुलिस अधिकारी द्वारा एक अश्वेत व्यक्ति को पिस्तौल से मारते और गला दबाते हुए दिखाने वाले वीडियो ने समुदाय में पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश पैदा कर दिया है।

कार्यकर्ताओं ने इसकी आलोचना करते हुए कहा कि यह रंग के आधार पर लोगों से दुव्यर्वहार का नया उदाहरण है।

बॉडी कैमरा फुटेज में औरोरा के पुलिस अधिकारी जॉन हॉबर्ट को कायले विन्सन के सिर पर पिस्तौल मारते, उसका गला दबाते और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए देखा जा सकता है।

हॉबर्ट को गिरफ्तार कर लिया गया है। विन्सन की पहचान एक अश्वेत व्यक्ति के रूप में की गयी है। इस फुटेज के सामने आने के बाद बुधवार को कार्यकर्ताओं ने गुस्सा जताया।

पिछले साल भी पुलिस विभाग आलोचनाओं के घेरे में आया था जब चार अश्वेत लड़कियों को हथकड़ी लगायी गयी थी और उन्हें एक पार्किंग में चेहरा नीचे करने का आदेश दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक