लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हाहाकारः पेट्रोल से भी महंगा हुआ दूध, कीमत 140 रुपये प्रति लीटर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2019 15:29 IST

दूध की कीमत पेट्रोल और डीजल से भी ज्यादा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये प्रति लीटर है।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये प्रति लीटर है। कमिश्नर ऑफिस से दूध की जो कीमतें तय की गई हैं वो अभी भी 94 रुपये प्रति लीटर है।

मुहर्रम से पहले पाकिस्तान की जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। इस्लामाबाद समेत कई शहरों में दूध की कीमत पेट्रोल को भी पार कर गई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सिंध प्रांत और करांची में मंगलवार को दूध की कीमत 140 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई।

रोचक बात यह है कि दूध की कीमत पेट्रोल और डीजल से भी ज्यादा है। पाकिस्तान में पेट्रोल 113 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91 रुपये प्रति लीटर है।

आईएएनएस ने एक दुकानदार के हवाले से लिखा है कि बढ़ती मांग के चलते करांची में दूध 120 से 140 रुपये प्रति लीटर तक बिका। मुहर्रम के दौरान शहर के अलग-अलग हिस्सों में दूध और जूस के स्टॉल लगते हैं। इस वजह से मांग बढ़ जाती है और कीमतें चढ़ जाती हैं। एक स्थानीय शख्य ने कहा कि उन्होंने जीवन में इतना महंगा दूध नहीं खरीदा।

करांची के कमिश्नर इफ्तिखार, जिनपर कीमतों के नियंत्रण की जिम्मेदारी थी। ऐसी लगता है उन्होंने कोई आवश्यक कदम नहीं उठाए। विडंबना है कि कमिश्नर ऑफिस से दूध की जो कीमतें तय की गई हैं वो अभी भी 94 रुपये प्रति लीटर है।

समाचार एजेंसी आईएएनएस से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला