ऑस्कर विजेता जापानी परिधान डिजाइनर एमी वाडा का निधन

By भाषा | Updated: November 21, 2021 16:08 IST2021-11-21T16:08:17+5:302021-11-21T16:08:17+5:30

Oscar-winning Japanese apparel designer Ami Wada passes away | ऑस्कर विजेता जापानी परिधान डिजाइनर एमी वाडा का निधन

ऑस्कर विजेता जापानी परिधान डिजाइनर एमी वाडा का निधन

तोक्यो, 20 नवंबर (एपी) जापान के मशहूर फिल्मनिर्माता अकीरा कुरोसोवा की फिल्म ‘रान’ में परिधान डिजाइन के लिए ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित जापान की एमी वाडा का निधन हो गया। जापानी मीडिया में रविवार को आई खबरों से यह जानकारी मिली।

खबरों में अज्ञात पारिवारिक सूत्रों के हवाले से बताया गया कि वाडा का निधन 13 नवंबर को हुआ। हालांकि, अभी मौत के पीछे की वजह नहीं बताई गई है। वाडा को 1985 की फिल्म ‘रान’ में समुराई परिधान से लोकप्रियता मिली। इस फिल्म की कहानी विख्यात नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘किंग लियर’ पर आधारित है। वाडा को जब ऑस्कर समारोह में सम्मानित किया जा रहा था तो उन्होंने मानव आकार की मूर्ति स्वीकार करते हुए कहा था, ‘‘ इसे मेरे डिजाइनर कपड़ों की जरूरत नहीं है।’’

वाडा के साथ काम कर चुके रंगमंच निर्देशक अमोन मियामोतो ने डिजाइनर के निधन पर दुख प्रकट किया है। उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा कि उन्हें कभी इतनी प्रमाणिकता और बारिकी से काम करनेवाला कोई दूसरा नहीं मिला। परिधान डिजाइनर ने 2020 में एन हुइ की फिल्म ‘लव आफ्टर लव’ के लिए परिधान डिजाइन की थी। मीडिया में आई खबरों के अनुसार परिवार और करीबी सदस्यों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Oscar-winning Japanese apparel designer Ami Wada passes away

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे