लाइव न्यूज़ :

ऑस्कर पुरस्कार समिति ने कनाडा की ओर से नामित दीपा मेहता की फिल्म ‘ फनी ब्वॉय’ को अस्वीकार किया

By भाषा | Updated: December 20, 2020 14:44 IST

Open in App

लॉस एंजिलिस, 20 दिसंबर सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में ऑस्कर पुरस्कार के लिए कनाडा की ओर से नामित फिल्म ‘फनी ब्वॉय’ को पुरस्कार समिति ने खारिज कर दिया है। यह फिल्म मशहूर फिल्म निर्माता दीपा मेहता ने बनायी है।

पुरस्कार आयोजक एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्टस ऐंड साइंस (एएमपीएस) ने 93वें एकेडमी पुरस्कार (ऑस्कर) के लिए नामित इस फिल्म में बहुत अधिक अंग्रेजी संवाद होने की वजह से इसे अस्वीकार कर दिया।

यह फिल्म श्रीलंका में 1970 - 1980 दशक के एक किशोर अर्जी की यौन इच्छा की कहानी है जो अपनी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र के प्रति आकर्षित होता है जबकि परिवार इसे अस्वीकार कर देता है।

यह फिल्म 1994 में इसी नाम से प्रकाशित श्याम सेलवदुरई के उपन्यास पर अधारित है। फिल्म तमिल और सिंहली भाषा में है लेकिन इसमें अंग्रेजी संवाद भी हैं।

एकेडमी ने कहा कि अंतरराष्ट्री फिल्म की श्रेणी में नामित फिल्म में 50 से अधिक संवाद अंग्रेजी में नहीं होने चाहिए।

टेलीफिल्म कनाडा के एक प्रतिनिधि जो ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्म का चयन करने वाली समिति के अध्यक्ष करते हैं, ने कहा कि वे अब इस फिल्म को बेहतरीन फिल्म सहित सामान्य श्रेणी में भेजेंगे।

दीपा मेहता ने कहा, ‘‘हम एकेडमी के इस फैसले से चकित हैं कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय फिल्म की श्रेणी में प्रतिस्पर्धा नहीं कर सकती लेकिन इसके साथ ही प्रसन्न भी हैं कि टेलीफिल्म ने इसे सामान्य श्रेणी में भेजने के फैसले का समर्थन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला