लाइव न्यूज़ :

ओसामा ने नवाज शरीफ को समर्थन और पैसा दिया: पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक ने कहा

By भाषा | Updated: January 31, 2021 22:23 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 31 जनवरी पाकिस्तान की एक पूर्व राजनयिक ने आरोप लगाया है कि आतंकी संगठन अल-कायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का समर्थन किया था और उन्हें पैसा भी मुहैया करवाया था।

शरीफ के मंत्रिमंडल की सदस्य रह चुकी आबिदा हुसैन ने जियो टीवी को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “हां, उसने (ओसामा) कभी मियां नवाज शरीफ का समर्थन किया था। वह एक जटिल कहानी है। वह (ओसामा) शरीफ को वित्तीय सहायता देता था।”

चैनल ने बताया कि हुसैन ने कहा कि एक समय बिन लादेन लोकप्रिय था और अमेरिका समेत सब उसे पसंद करते थे लेकिन बाद में सबने उससे दूरी बना ली।

हुसैन 1980 के दशक में हुए सोवियत-अफगान युद्ध के बारे में संकेत दे रही थीं जिसमें लादेन ने आतंकी समूहों जिन्हें मुजाहिदीन के रूप में जाना जाता था, उनके साथ मिलकर सोवियत फौज के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी।

लादेन को अमेरिकी सेना ने पाकिस्तान के एबटाबाद में मई 2011 में मार दिया था।

पिछले सप्ताह तहरीक ए इंसाफ पार्टी के एक सांसद ने आरोप लगाया था कि शरीफ ने बेनजीर भुट्टो सरकार को गिराने के लिए लादेन से एक करोड़ डॉलर लिए थे।

भुट्टो द्वारा लिखी किताब का हवाला देते हुए फर्रुख हबीब ने कहा था कि शरीफ की बेटी मरियम नवाज को यह किताब पढ़नी चाहिए।

बृहस्पतिवार को हबीब ने कहा था, “पृष्ठ संख्या 201 पर लिखा है कि उनके पिता नवाज शरीफ ने देश में विदेशी धन की नींव रखी और ओसामा बिन लादेन से मिले एक करोड़ डॉलर का इस्तेमाल बेनजीर भुट्टो सरकार के प्रति अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए किया।”

शरीफ को लाहौर उच्च न्यायालय से उपचार के लिए देश से बाहर जाने की अनुमति मिलने के बाद से वह नवंबर 2019 से लंदन में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा