लाइव न्यूज़ :

ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा ब‍िन लादेन की मौत: अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट का दावा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 1, 2019 08:55 IST

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में रखा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द की थी।

Open in App
ठळक मुद्देहमजा लादेन का नाम अंतिम बार वर्ष 2018 में अलकायदा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आया था।  इसी साल 2019 के मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने का ऐलान किया था।

अंतरराष्‍ट्रीय आतंकवादी संगठन अलकायदा के मुखिया रहे ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन के मौत की खबर सामने आई है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया है कि  खुफिया जानकारी प्राप्त की है कि ओसामा बिन लादेन का बेटा मर चुका है। हालांकि अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने अभी यह नहीं बताया है कि मौत कहां पर हुई। राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने भी बुधवार (31 जुलाई) को इस खबर पर कोई टिप्‍पणी करने से मना कर दिया। हमजा लादेन का नाम अंतिम बार वर्ष 2018 में अलकायदा की ओर जारी प्रेस विज्ञप्ति में आया था। 

 इसी साल 2019 के मार्च महीने में अमेरिका ने हमजा बिन लादेन के बारे में जानकारी देने वालों को 10 लाख डॉलर इनाम देने का ऐलान किया था। अमेरिका ने कहा था कि हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उस पर हमले की साजिश रच रहा है। इसी को मद्देनजर इस इनाम का ऐलान किया गया था। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हमजा बिन लादेन का नाम अपनी प्रतिबंध सूची में रखा था। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद और अमेरिका की ओर से हमजा को लेकर कड़े फैसले लेने के बाद सऊदी अरब ने भी हमजा की नागरिकता रद्द की थी।

हमजा की पत्नी मिस्र की नागरिक है। ओसामा बिन लादेन के मरने के बाद से उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए थे जहां उन्हें पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी। ओसामा की पत्नियों और उसके बच्चों ने लगातार लादेन की मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए रखा। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल