लाइव न्यूज़ :

नॉर्वे में 10 साल पहले आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में कार्यक्रमों का आयोजन

By भाषा | Updated: July 22, 2021 15:42 IST

Open in App

ओस्लो, 22 जुलाई (एपी) नॉर्वे में 10 साल पहले भीषण आतंकी हमले में मारे गए लोगों की स्मृति में बृहस्पतिवार को कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

देश में 22 जुलाई 2011 को दक्षिणपंथी आतंकवादी एंड्रेस ब्रीविक ने पहले राजधानी ओस्लो में एक बम विस्फोट किया था जिसमें आठ लोग मारे गए और इसके बाद वह उटोया द्वीप पहुंचा तथा लेबर पार्टी की युवा इकाई के सदस्यों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर 69 लोगों की हत्या कर दी।

स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में होगा। इनमें से एक कार्यक्रम ओस्लो कैथेड्रेल (मुख्य गिरजाघर) में होगा और फिर देश के सभी चर्चों में मृतकों की याद में कार्यक्रम होंगे।

आतंकी हमले की बरसी पर नॉर्वे के राजा हराल्ड द्वारा ओस्लो में एक कार्यक्रम को संबोधित किए जाने की उम्मीद है। उनके साथ पूर्व और वर्तमान प्रधानमंत्री तथा लेबर पार्टी के नेता भी होंगे। उटोया में भी स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा