लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के प्रवासी भारतीयों के संगठन ने भारत को भेजे आवश्यक चिकित्सा उपकरण

By भाषा | Updated: July 1, 2021 11:36 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, एक जुलाई वैश्विक महामारी कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई में मदद देने के लिए अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के अग्रणी संगठन ने भारत को बड़ी संख्या में आवश्यक चिकित्सा उपकरण भेजे हैं जिनमें वेंटीलेटर, पल्स ऑक्सीमीटर भी शामिल है।

इस संगठन ‘फेडरेशन ऑफ इंडियन एसोसिएशन्स ऑफ दी ट्राइ-स्टेट एरिया ऑफ न्यूयॉर्क, न्यू जर्सी ऐंड कनेक्टिकट (एफआईए-एनवाई एनजे सीटी)’ की ओर से कहा गया कि न्यू जर्सी के कियासबे में गोदाम से चिकित्सा उपकरण मुंबई और दिल्ली भेजे गए हैं। इसमें बताया गया कि जो उपकरण भेजे गए हैं उनमें 300 वेंटीलेटर, 3,000 वेंटीलेटर सर्किट, फिल्टर, फ्लो सेंसर, 100 पोर्टेल वेंटीलेटर और 3,10,176 पल्स ऑक्सीमीटर शामिल हैं।

न्यूयॉर्क में भारत के वाणिज्य उप महानिदेशक शत्रुघ्न सिन्हा ने एफआईए के प्रयासों की सराहना की और उनके योगदान के प्रायोजकों का भी आभार जताया।

एफआईए ने कहा कि भारत ने अप्रैल और मई में कोरोना वायरस की विनाशकारी दूसरी लहर का सामना किया है, अब वहां नए मामलों में भले कमी आ रही हो लेकिन विशेषज्ञों ने आगामी हफ्तों में तीसरी लहर आने की आशंका जताई है। संगठन ने कहा, ‘‘चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण दूसरी लहर में अनेक लोगों की मौत हो गई। एफआईए तीसरी लहर से पहले आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के भारत सरकार के प्रयासों में मदद देना चाहता है।’’

एफआईए की कार्यकारी समिति के सदस्य एवं महासचिव प्रवीण बंसल ने कहा कि यह खेप प्रवासी भारतीयों की ओर से राहत प्रयासों का एक हिस्सा है जो वैश्विक महामारी के मुश्किल वक्त में अपनी मातृभूमि की सेवा करना चाहते हैं।

उपकरणों की खेप को भारत भेजने में मदद देने के लिए एफआईए के अध्यक्ष अंकुर वैद्य ने न्यूयॉर्क के मेयर बिल दे ब्लासियो का आभार जताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब