लाइव न्यूज़ :

विपक्षी गठबंधन का वजूद खत्म हो चुका है : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री

By भाषा | Updated: January 5, 2021 23:04 IST

Open in App

इस्लामाबाद, पांच जनवरी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा है कि उन्हें पद से हटाने के लिए प्रदर्शन कर रहे विपक्षी गठबंधन से उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है। साथ ही कहा कि पीडीएम का वजूद खत्म हो चुका है और ‘‘यह अपनी ही मौत मर गया है।’’

पिछले साल 11 दलों वाले पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) का गठन हुआ था जिसका मकसद जल्द चुनाव के लिए सरकार पर दबाव बनाना था।

पीडीएम ने पिछले साल कई रैलियां निकाली थी और 31 जनवरी तक सरकार के इस्तीफा नहीं देने पर अगले महीने इस्लामाबाद में बड़ी रैली निकालने की चेतावनी दी है।

गठबंधन ने कहा है कि उसके सांसद इस्तीफा दे देंगे और संसद को निष्क्रिय बना देंगे।

हालांकि, प्रधानमंत्री खान ने पद छोड़ने और जल्द चुनाव कराने के लिए पीडीएम की मांग को खारिज कर दिया। खान ने कहा, ‘‘पीडीएम का वजूद खत्म हो गया है और यह अपनी ही मौत मर गया है इसलिए सरकार को कोई खतरा नहीं है।’’

खान ने कहा कि प्रदर्शन का मुख्य मकसद भ्रष्टाचार के मामलों में सरकार से छूट लेना है। उन्होंने कहा, ‘‘पीडीएम के समूचे प्रदर्शन का मकसद छूट लेना है लेकिन उसे कोई राहत नहीं दी जाएगी।’’

खान आम चुनाव में जीतकर 2018 में सत्ता में आए थे लेकिन पीडीएम ने आरोप लगाया कि धांधली से उनकी जीत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल