लाइव न्यूज़ :

तालिबान के हमले के बीच ‘राय-मश्विरा’ जारी : अफगान राष्ट्रपति

By भाषा | Updated: August 14, 2021 16:16 IST

Open in App

काबुल, 14 अगस्त (एपी) अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा है कि वह 20 वर्षों की “उपलब्धियों” को बेकार नहीं जाने देंगे और कहा कि तालिबान के हमले के बीच ‘राय-मश्विरा’ जारी है।

उन्होंने शनिवार को टेलीविजन के माध्यम से राष्ट्र को संबोधित किया। हाल के दिनों में तालिबान द्वारा प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा जमाए जाने के बाद से यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है।

चरमपंथियों ने अफगानिस्तान के ज्यादातर उत्तरी, पश्चिमी और दक्षिणी हिस्से पर कब्जा कर लिया है, और अब वे राजधानी काबुल से सिर्फ 11 किलोमीटर दक्षिण में सरकारी बलों से जंग कर रहे हैं।

अमेरिका 31 अगस्त तक देश से अपनी अंतिम सैन्य टुकड़ी को वापस बुलाने वाला है जिससे पश्चिमी देशों द्वारा समर्थित गनी की सरकार के अस्तित्व पर सवाल उठ रहे हैं।

अमेरिका ने करीब 20 साल पहले 9/11 हमलों के बाद अफगानिस्तान में प्रवेश किया था।

अफगान अधिकारियों ने कहा कि तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी के दक्षिण में एक प्रांत पर कब्जा कर लिया और शक्तिशाली पूर्व छत्रपों द्वारा सुरक्षा किए जा रहे उत्तर के एक प्रमुख शहर पर शनिवार तड़के चारों तरफ से हमला किया।

अमेरिका द्वारा अपने अंतिम सैनिकों को वापस बुलाने के लिए तैयार होने से तीन सप्ताह से भी कम समय पहले चरमपंथियों ने एक ख़तरनाक हमले में उत्तर, पश्चिम और दक्षिण अफगानिस्तान के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है जिससे चरमपंथियों के पूर्ण कब्जे या एक अन्य अफगान गृहयुद्ध की आशंका बढ़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?