लाइव न्यूज़ :

चीन के नाभिकीय संयंत्र में संचालन संबंधी समस्या: कंपनी

By भाषा | Updated: June 14, 2021 17:02 IST

Open in App

हांगकांग, 14 जून (एपी) हांगकांग के पास स्थित एक चीनी नाभिकीय संयंत्र के संयुक्त फ्रांसीसी संचालक ने सोमवार को कहा कि संयंत्र में प्रदर्शन से संबंधित कुछ समस्याएं सामने आ रही हैं लेकिन वर्तमान में वह सुरक्षित है। इससे पहले संयंत्र से संभावित रेडियोधर्मी रिसाव की खबरें सामने आई थीं।

ताईशान नाभिकीय संयंत्र चीन के ‘ग्वांगडोंग न्यूक्लियर पावर ग्रुप’ और फ्रांसीसी बहुराष्ट्रीय बिजली कंपनी ‘इलेक्ट्रीसिट डी फ्रांस’ का संयुक्त उपक्रम है। ‘फ्रेमोटोम’ संयंत्र के संचालन में सहायता करती है जिसकी मुख्य मालिकाना कम्पनी ‘इलेक्ट्रीसिट डी फ्रांस’ है।

फ्रेमोटोम ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, “फ्रेमोटोम, चीन के ग्वांगडोंग प्रांत में स्थित ताईशान नाभिकीय संयंत्र की प्रदर्शन संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता कर रहा है।” कंपनी ने कहा, “प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, संयंत्र सुरक्षा मानकों के अधीन काम कर रहा है। हमारी टीम विशेषज्ञों के साथ स्थिति की समीक्षा कर रही है और किसी संभावित समस्या से निपटने के लिए समाधान का सुझाव दे रही है।”

हांगकांग वेधशाला के अनुसार ताईशान संयंत्र से 135 किलोमीटर दूर स्थित हांगकांग में रेडियोधर्मिता का स्तर सोमवार को सामान्य था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला