लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान में अभियान पूरा हुआ, सैनिकों को वापस बुलाने पर ध्यान केंद्रित : अमेरिकी रक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: June 11, 2021 10:14 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 11 जून अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने कहा कि अफगानिस्तान में अमेरिका का अभियान पूरा हो गया है और उनका विभाग देश से ‘‘अपने लोगों और साजो सामान को बाहर निकालने’’ पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अप्रैल में एलान किया था कि अफगानिस्तान से इस साल 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुला लिया जाएगा।

बजट प्रस्ताव पर सुनवाई के दौरान ऑस्टिन ने संसद की सशस्त्र सेवा समिति को बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान से अपने काफी साजोसामान निकाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम अभी काफी कुछ चीजें कर रहे हैं। खुफिया, निगरानी और सैनिक सर्वेक्षण मिशन जीसीसी (खाड़ी सहयोग परिषद) से भेजे जा रहे हैं, हमारे कई युद्धक विमान अभियान खाड़ी से चलाए जा रहे हैं।’’

रक्षा मंत्री ने कहा कि 11 सितंबर तक सभी अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने के लिए उन्हें वहां से निकालने की प्रक्रिया चलती रहेगी।

ऑस्टिन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति का साफ मानना है कि अफगानिस्तान में हमारा अभियान पूरा हो गया है। हम अपने लोगों तथा साजो सामान को बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। आगे आतंकवाद के खिलाफ हमारे प्रयास उन चरमपंथियों पर केंद्रित होंगे जो हमारे देश पर हमला कर सकते हैं।’’

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अमेरिका सैनिकों को वापस बुलाने के बाद भी अफगानिस्तान के लोगों के साथ अच्छा और सार्थक रिश्ता रखना चाहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हम यह सुनिश्चित करेंगे कि उनकी सेना को वित्त पोषण मुहैया कराते रहें और उनकी सरकार को भी समर्थन देते रहें। यह समर्थन इस लिहाज से भी अहम है कि सरकार काम करने में सक्षम हो और सेना का प्रभाव बरकरार रहे। आतंकवाद के खिलाफ हमारा अभियान अल-कायदा पर केंद्रित है और हमें विश्वास है कि हमारे पास अभियान जारी रखने का अधिकार होगा।’’

बाइडन ने अपने वार्षिक बजट प्रस्ताव में अफगान सुरक्षा बल निधि के लिए 3.3 अरब डॉलर देने का अनुरोध किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना