लाइव न्यूज़ :

अफगान मिलिशिया के दो सदस्यों ने ही अपने 12 साथियों की जान ली : अधिकारी

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:29 IST

Open in App

काबुल, 16 जनवरी (एपी) अफगानिस्तान के पश्चिमी हेरात प्रांत में अफगान मिलिशिया के दो सदस्यों ने अपने ही साथियों पर गोलीबारी की जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई।

प्रांतीय पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हेरात पुलिस के प्रवक्ता अब्दुल अहद वलीजादा ने बताया कि हमलावर, मारे गए साथी मिलिशिया सदस्यों के हथियार और गोला बारूद लेकर भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकारी बलों ने इलाके पर दोबारा नियंत्रण हासिल कर लिया है।

तालिबान के प्रवक्ता युसूफ अहमदी ने ट्वीट कर शुक्रवार को मिलिशिया के भीतर से ही हुए हमले की जिम्मेदारी ली है।

इस बीच, शनिवार को राजधानी काबुल में पुलिस के बख्तरबंद लैंड क्रूजर वाहन में चिपकाए गए विस्फोटक में धमाका होने से दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। काबुल के पुलिस प्रवक्ता फिरदौस फरामर्ज ने यह जानकारी दी।

उन्होंने मारे गए पुलिसकर्मियों की पहचान जाहिर नहीं की है। इस हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

हेलमंद प्रांत के पुलिस प्रवक्ता जमन हमदर्द ने बताया कि शुक्रवार को एक हमलावर ने पुलिस परिसर को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला