लाइव न्यूज़ :

बजट विभाग का नेतृत्व करने के लिए केवल नीरा टंडन हैं उम्मीदवार : व्हाइट हाउस

By भाषा | Updated: February 24, 2021 09:12 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, 24 फरवरी अमेरिका में प्रबंधन एवं बजट विभाग में निदेशक के तौर पर नीरा टंडन को नामित किए जाने का व्हाइट हाउस और भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने जबरदस्त समर्थन करते हुए उन्हें इस पद के लिए सबसे अधिक उचित उम्मीदवार बताया है।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने मंगलवार को अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘बजट विभाग का नेतृत्व करने के लिए सिर्फ एक उम्मीदवार है और उनका नाम है नीरा टंडन।’’

कई रिपब्लिकन सांसद पूर्व में सोशल मीडिया पर टंडन के बर्ताव को लेकर उनके नाम पर आपत्ति जता रहे हैं।

अगर सीनेट में टंडन (50) के नाम की पुष्टि हो जाती है तो वह ऐसी पहली भारतवंशी महिला होंगी जो अमेरिकी सरकार के वार्षिक बजट का निर्माण करने वाली संघीय एजेंसी का नेतृत्व करेंगी।

ओहायो से रिपब्लिकन सांसद रॉब पोर्टमैन ने सोमवार को कहा कि वह नाम की पुष्टि के दौरान टंडन के विरोध में मतदान करेंगे। इसके अलावा रिपब्लिकन सांसद सुसन कोलिंस और मिट रोमनी भी टंडन के नाम पर विरोध जता चुके हैं।

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी टंडन के नाम का समर्थन किया है।

सीनेट की बजट समिति में टंडन के नाम पर बुधवार को मतदान होना है जबकि सीनेट के गृह सुरक्षा एवं सरकारी मामलों की समिति में एक दिन बाद बृहस्पतिवार को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना