लाइव न्यूज़ :

दुनिया में प्रशांत महासागर के कुछ द्वीप और एकांतप्रिय देश ही अब तक कोविड-19 से बचे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 16:03 IST

Open in App

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड), 12 नवंबर (एपी) अर्जेंटिना से लेकर जिम्बाब्वे तक और वेटिकन से लेकर व्हाइट हाउस तक कोरोना वायरस ने सभी जगह लोगों को शिकार बनाया है।

यह पुष्टि हो चुकी है कि कोरोना वायरस की महामारी प्रत्येक महाद्वीप और लगभग हर देश में दस्तक दे चुकी है लेकिन अब भी दुनिया के कुछ हिस्से हैं जहां संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है।

इनमें से कुछ वास्तव में संक्रमण से बचे हुए हैं जबकि आशंका है कि कई सच्चाई छिपा रहे हैं।

ऐसे ही स्थानों में दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ द्वीप हैं। टोंगा, किराबाती, सामोआ, माइक्रोनेशिया और तुवालु छोटे द्वीपीय देश हैं जहां पर अब तक कोविड-19 का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।

टोंगा के चेंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री के अध्यक्ष पाउला टाउमोइपियाउ ने कहा कि देश मार्च महीने में ही क्रूज जहाजों को तट से दूर रोक रहा है और हवाई अड्डे को बंद कर दिया है।

उन्होंने बताया कि कोई मामला नहीं आने के बावजूद सरकार ने लॉकडॉउन लगा दिया था, इन दिनों कोविड-19 जांच रिर्पोट निगेटिव आने के बाद ही लोगों को वापस आने दिया जा रहा है। बता दें कि टोंगा की कुल आबादी करीब एक लाख है।

इसके अलावा निर्जन अंटार्कटिक महाद्वीप भी एक मात्र कोरोना वायरस से मुक्त महाद्वीप है। यहां केवल विभिन्न देशों के अनुसंधानकर्ता ही आते हैं लेकिन कोविड-19 की वजह से देशों ने इनकी संख्या कम कर दी है।

एकांतप्रिय और दुनिया से अलग-थलग रहने वाले उत्तर कोरिया में भी अब तक आधिकारिक रूप से कोविड-19 का एक भी मामला सामने नहीं आया है। यहां की कुल आबादी ढाई करोड़ है और यह आशंका है कि तानाशाह किम जोंग उन अपना बेहतर रिकॉर्ड दिखाने के लिए आंकड़ों को छिपा रहे हैं।

उत्तर कोरिया का कहना है कि वायरस को फैलने से रोकने का अभियान ‘राष्ट्रीय अस्तित्व का मु्द्दा है। उसने सीमा पर यातायात को कड़ाई से रोका, पर्यटकों के आने पर रोक लगाई और नागरिकों की स्वास्थ्य जांच के लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य कर्मियों को तैनात किया है।

उल्लेखनीय है कि सितंबर में उत्तर कोरिया ने उसकी समुद्री सीमा में आ रहे एक दक्षिण कोरियाई अधिकारी को गोली मार दी थी और वायरस रोधी मानकों के तहत उसका शव तैरते अस्थायी मंच पर रखकर जला दिया था।

उत्तर कोरिया की तरह तुर्कमेनिस्तान के भी इस दावे पर आशंका जताई जा रही है कि वहां पर अब तक कोरोना वायरस से संक्रमण का मामला नहीं आया है। करीब 60 लाख आबादी वाले मध्य एशियाई देश तुर्कमेनिस्तान का प्रशासन गोपनीयता बरतने वाला अधिनायकवादी है। हालांकि, उसने आंकड़ों को छिपाने के आरोपों का खंडन किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल