लाइव न्यूज़ :

अमेरिका और चीन के बीच होगी ऑनलाइन शिखर बैठक: व्हाइट हाउस के अधिकारी

By भाषा | Updated: October 7, 2021 17:16 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, सात अक्टूबर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और उनके चीनी समकक्ष शी चिनफिंग इस साल के अंत से पहले ऑनलाइन शिखर बैठक करेंगे। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब व्यापार, मानवाधिकार, दक्षिणी चीन सागर और ताइवान को लेकर दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध बेहद तनावपूर्ण हैं।

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य और विदेश मामलों संबंधी आयोग के कार्यालय के निदेशक यांग जिएची के बीच बुधवार को ज्यूरिख में करीब छह घंटे तक चली बैठक के बाद व्हाइट हाउस ने यह घोषणा की।

व्हाइट हाउस ने दोनों देशों के शीर्ष नेताओं की बैठक की घोषणा ऐसे समय में की है जब अमेरिकी राष्ट्रीपति जो बाइडन नीत प्रशासन ने बीजिंग से ताइवान पर सैन्य दबाव डालने की कोशिशों को खत्म करने और व्यापार से जुड़ी प्रतिबद्धताओं का पालन करने की मांग की।

पिछले कई दिनों से चीन ने ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में करीब 150 युद्धक विमान भेजे हैं, जिसके बाद बाइडन प्रशासन ने बीजिंग को चेतावनी दी।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में बताया गया कि करीब छह घंटे तक चली बैठक में सुलिवन ने उन क्षेत्रों पर चर्चा की, जहां अमेरिका और चीन अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों से निपटने के लिए साथ काम कर सकते हैं और संबंधों में ‘जोखिम’ से निपटने के रास्ते तलाश सकते हैं।

वहीं सुलिवन ने कई ऐसे क्षेत्रों के मुद्दे भी उठाए जहां अमेरिका, चीन के कदमों से चिंतित है। इनमें मानवाधिकार, शिनजियांग, हांगकांग, दक्षिणी चीन सागर और ताइवान से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।

ऑनलाइन शिखर वार्ता का निर्णय इसके मद्देनजर लिया गया कि दोनों देशों के नेताओं को एक साथ बैठक के लिए इस साल समय नहीं मिल पाएगा।

एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के अनुसार सुलिवन और यांग के बीच कई मुद्दों पर चर्चा हुई और यह बातचीत अच्छी और स्पष्ट रही तथा यह बैठक करीब छह घंटे तक चली। अधिकारी ने बताया कि सुलिवन ताइवान को लेकर ‘बेहद स्पष्ट’ थे और उन्होंने ताइवान में बीजिंग के हालिया उकसावे वाली गतिविधियों पर अमेरिका की चिंताओं को जाहिर किया।

सुलिवन ने यह स्पष्ट किया कि अमेरिका ताइवान की आत्मरक्षा का समर्थन करता रहेगा और यथास्थिति को बदलने की किसी भी कोशिश का विरोध करेगा।

वहीं, चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ की खबर में इस बातचीत को व्यापक और स्पष्ट बताया गया। इसमें कहा गया कि चीन-अमेरिका के संबंध, आपसी चिंताओं के अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।

खबर के अनुसार यांग ने कहा कि चीन और अमेरिका जब एक-दूसरे का सहयोग करेंगे तो इससे दोनों देशों और दुनिया का फायदा होगा और वहीं, टकराव की स्थिति में दोनों देशों के साथ दुनिया को भी गंभीर नुकसान पहुंचेगा।

हालांकि शिन्हुआ की खबर में शी और बाइडन के बीच ऑनलाइन बैठक की योजना की खबर नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब