लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के मलेशियाई व्यक्ति को मौत की सजा से बचाने के लिए ऑनलाइन याचिका

By भाषा | Updated: November 5, 2021 08:58 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, पांच नवंबर सिंगापुर की चांगी जेल में भारतीय मूल के एक मलेशियाई व्यक्ति को मौत की सजा से बचाने के लिए एक ऑनलाइन याचिका पर बृहस्पतिवार तक 39,962 हस्ताक्षर किए गए।

उसे 2010 में मादक पदार्थ की तस्करी के लिए दोषी ठहराया गया था और उसने अपने बचाव में कहा था कि उसने यह अपराध दबाव में किया।

सिंगापुर के गृह मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि उच्च न्यायालय और अपीलीय अदालत ने कहा कि नागेंथ्रन के धर्मलिंगम को साफ तौर पर यह पता था कि जो उसने किया है वह अपराध है और उसने अपना कर्ज चुकाने के लिए ‘‘सोचा-समझा खतरा’’ मोल लिया।

उच्च न्यायालय ने उसे 2010 में सिंगापुर में 42.72 ग्राम हेरोइन का आयात करने के जुर्म में मौत की सजा सुनायी थी और अपीलीय अदालत ने भी सजा बरकरार रखी थी। मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति ने उसकी दया याचिका खारिज कर दी गयी।’’

मीडिया संगठनों की खबरों के हवाले से एक ऑनलाइन रिपोर्ट में कहा गया है कि नागेंथ्रन को 10 नवंबर को फांसी की सजा दी जाएगी। उसे मौत की सजा से बचाने के लिए ऑनलाइन याचिका 29 अक्टूबर को शुरू की गयी। राष्ट्रपति के पास दया याचिका के समर्थन में 50,000 हस्ताक्षर होने की आवश्यकता है।

याचिका में कहा गया है कि दोषी को माफ कर देना चाहिए क्योंकि उसने गवाही दी थी कि एक व्यक्ति ने उसे मादक पदार्थ की तस्करी के लिए ‘‘मजबूर’’ किया था और उसने उसकी प्रेमिका को मारने की धमकी दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना