लाइव न्यूज़ :

कनाडा में चाकू से किए हमले में एक महिला की मौत, छह लोग घायल

By भाषा | Updated: March 28, 2021 09:00 IST

Open in App

वैंकुवर (ब्रिटिश कोलंबिया), 28 मार्च (एपी) कनाडा में ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के नॉर्थ वैंकुवर में एक शख्स ने एक पुस्तकालय में तथा उसके आसपास चाकू से हमले किए जिसमें एक महिला की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए।

एकीकृत मानवहत्या जांच दल के फ्रैंक जांग ने बताया कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि उसकी उम्र 20 वर्ष के आसपास है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों को अभी इस घटना के पीछे के इरादे के बारे में पता नहीं चला है।

एक प्रत्यक्षदर्शी स्टीव मोसोप ने बताया कि उन्होंने और उनकी एक साथी ने खून में सनी एक महिला को देखा जिसने उन्हें बताया कि उसे अभी चाकू मारा गया है। इसके बाद उन्होंने करीब 100 मीटर के दायरे में कई पीड़ितों को देखा।

मोसोप ने हमलावर के बारे में कहा, ‘‘ऐसा लग रहा था कि वह एक दिशा में भाग रहा था और जो भी रास्ते में आ रहा था उस पर चाकू से वार कर रहा था।’’

कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने ट्विटर पर इस घटना पर दुख जताया और इसे ‘‘हिंसा की मूर्खतापूर्ण हरकत’’ बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला