लाइव न्यूज़ :

अधिकारियों के साथ मुठभेड़ के बाद एक महिला की मौत

By भाषा | Updated: February 4, 2021 09:36 IST

Open in App

लेनोर सिटी (अमेरिका), चार फरवरी (एपी) पुलिस अधिकारियों के साथ मुठभेड़ में टेनेसे की एक महिला की गोली लगने से मौत हो गई।

टेनेसे ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (टीबीआई) ने बताया कि लेनोर सिटी की ट्रैसी होप वॉल्टर-हेन्सली (56) को पकड़ने के लिए गए अधिकारियों और उसके बीच मुठभेड़ हुई। बाद में स्वात दल जब उसके घर में दाखिल हुआ तो, वह वहां मृत मिली।

टीबीआई ने बताया कि लौडन काउंटी शेरिफ कार्यालय के अधिकारी सुबह करीब साढ़े नौ बजे उसके घर गए थे। वॉल्टर-हेन्सली ने उन पर गोली चला दी, जिसके जवाब में अधिकारियों ने भी गोली चलाई।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्वात दल को मदद के लिए बुलाया गया था और उसने एक रोबोट वाले कैमरे का इस्तेमाल कर घर में देखा तो महिला जमीन पर गिरी हुई थी।

अधिकारियों ने इसकी जानकारी अभी नहीं दी है कि महिला ने खुद को गोली मार ली थी या अधिकारियों की गोली लगने से उसकी मौत हुई।

घटना में कोई अधिकारी हताहत नहीं हुआ है।

टीबीआई मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब