लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हमले में एक पुलिस अधिकारी घायल, एक संदिग्ध मारा गया

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:14 IST

Open in App

अटलांटा (अमेरिका), एक जुलाई अमेरिका के अटलांटा में गोलीबारी की घटना की जांच के लिए पहुंचे दो पुलिस अधिकारियों पर बुधवार को हमला किया गया जिससे एक अधिकारी गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध की मौत हो गयी।

अटलांटा के उप पुलिस प्रमुख चार्ल्स हैम्पटन जूनियर ने कहा कि जब अधिकारी जांच करने के लिए शहर के मिडटाउन क्षेत्र में एक अपार्टमेंट में गए, उसी दौरान उन पर गोलियां चलायी गयीं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक संदिग्ध की मौत हो गयी।

अटलांटा के पुलिस प्रमुख रॉडनी ब्रायंट ने बताया कि घायल अधिकारी अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत स्थिर है तथा वह अपने सहकर्मियों और परिवार के सदस्यों से बात कर ररहे हैं। ब्रायंट ने कहा कि यह उनके प्रशिक्षण और ईश्वर की कृपा है कि इन अधिकारियों को अधिक दुखद स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।

अटलांटा की मेयर कीशा लांस बॉटम्स ने पुलिस अधिकारियों के साथ संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी