लाइव न्यूज़ :

दो प्रशिक्षु विमानों के टकराने से एक पायलट की मौत, दो घायल

By भाषा | Updated: November 20, 2021 13:23 IST

Open in App

डेल रियो (अमेरिका), 20 नवंबर (एपी) वेस्ट टेक्सास के ‘लाफलिन एयरफोर्स बेस’ में दो प्रशिक्षु विमानों के बीच टक्कर में शुक्रवार को एक पायलट की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर है।

वायु सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सुबह दस बजे के करीब टेक्सास के डेल रियो के निकट वायु सेना के अड्डे पर हुई। यह स्थान मेक्सिको की सीमा के करीब है। वायु सेना ने इस संबंध में विस्तार से कोई भी जानकारी नहीं दी है और कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

वायु सेना ने एक बयान में कहा कि गंभीर रूप से घायल एक पायलट को सैन एंटोनियो के ब्रुके आर्मी मेडिकल सेंटर ले जाया गया है। दूसरे पायलट का यहां वाल वेर्दे रीजनल मेडिकल सेंटर में उपचार किया गया। उसे छुट्टी दे दी गई है।

विमान चालकों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

ये दो इंजन वाले टी-38सी विमान थे। इसमें एक प्रशिक्षु पायलट और एक प्रशिक्षक बैठ सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला