लाइव न्यूज़ :

कनाडा में हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

By भाषा | Updated: May 10, 2021 08:44 IST

Open in App

रिचमॉन्ड (कनाडा), 10 मई (एपी) वैंकुवर अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

अधिकारियों ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया है। संदिग्धों ने पुलिस पर भी गोली चलाई।

रॉयल कनाडियन माउंटेड पुलिस बल ने बताया कि गोलीबारी की घटना के बाद जब अधिकारियों ने एक संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार लोगों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि घटना में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ, लेकिन संदिग्ध भागने में सफल रहे। संदिग्धों की संख्या भी अभी ज्ञात नहीं है।

‘इंटीग्रेटेड होमीसाइड इंवेस्टिगेशन’ टीम ने बताया कि हवाईअड्डे के प्रस्थान स्थल पर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

संघीय लोक सुरक्षा मंत्री बिल ब्लेयर ने इसे गिरोहों के बीच रंजिश से जुड़ी घटना बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

क्राइम अलर्टDelhi: बेड बॉक्स में प्रेमिका की लाश, चाचा के साथ संबंध न बनाने पर प्रेमी ने की खौफनाक करतूत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात