लाइव न्यूज़ :

मैरिलैंड में एक व्यक्ति ने तीन पड़ोसियों की हत्या की, अपने मकान में लगाई आग

By भाषा | Updated: May 10, 2021 09:50 IST

Open in App

वुडलॉन (अमेरिका), 10 मई (एपी) अमेरिका के मैरिलैंड में एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या करने के बाद अपने ही घर में आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस अधिकारियों की कार्रवाई में वह भी मारा गया।

‘बाल्टीमोर काउंटी पुलिस विभाग’ ने एक समाचार विज्ञप्ति में बताया कि यह हमला शनिवार सुबह बाल्टीमोर के आवासीय इलाके में किया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, 56 वर्षीय एवर्टन ब्राउन एक पड़ोसी के घर में घुसा और उसने इस्माइल क्विंटानिला (41) को चाकू मारकर और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी।

विज्ञप्ति में बताया गया कि सारा अलाकोटे (37) हमलावर से बचने के लिए अपने घर से बाहर की ओर भागी, लेकिन ब्राउन ने उसका पीछा किया और उसे कई गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जब दो अन्य पड़ोसी अपने घर से बाहर निकले तो, ब्राउन ने उन पर भी गोलियां चलाईं, जिनमें से एक पड़ोसी सागर घिमिरे (24) की मौत हो गई और दूसरे पीड़ित का उपचार चल रहा है।

उसने बताया कि इस बीच, ब्राउन ने अपने घर में भी आग लगा दी।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर पर चार गोलियां चलाईं, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि जांचकर्ताओं को बाद में ब्राउन के एक वाहन से कई विस्फोटक उपकरण मिले। उन्हें एक पिस्तौल और एक बड़ा चाकू भी बरामद हुआ है।

पुलिस ने अभी हमलावर के हमला करने के पीछे के कारण के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है।

ब्राउन के पड़ोसियों का कहना है कि उसका व्यवहार पहले से ही आक्रामक था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात