अमेरिका के फीनिक्स में होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
By भाषा | Updated: May 10, 2021 01:23 IST2021-05-10T01:23:56+5:302021-05-10T01:23:56+5:30

अमेरिका के फीनिक्स में होटल में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, सात घायल
फीनिक्स, नौ मई (एपी) अमेरिका के फीनिक्स में एक होटल में रविवार को कहासुनी के बाद हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों को रात करीब साढ़े 12 बजे हयात रिजेंसी फीनिक्स होटल में गोलीबारी होने की जानकारी मिली ।
पुलिस ने कहा कि होटल में एक कार्यक्रम में शरीक होने पहुंचे 18 से 22 साल आयु वर्ग के लोगों के एक समूह के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।