अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

By भाषा | Updated: November 1, 2021 11:55 IST2021-11-01T11:55:59+5:302021-11-01T11:55:59+5:30

One person killed, nine injured during Halloween party in Texas, USA | अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

अमेरिका के टेक्सास में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, नौ घायल

टेक्सास (अमेरिका), एक नवंबर (एपी) अमेरिका के टेक्सास प्रांत में एक हैलोवीन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि नौ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना के सिलसिले में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

टेक्सास प्रांत की टेक्सारकाना पुलिस के मुताबिक संदिग्ध की पहचान 21 वर्षीय केउन्टे मैकएलरे के रूप में की गयी है। पुलिस का कहना है कि मैकएलरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ सोमवार को अन्य आरोप भी तय किए जाएंगे।

पुलिस के मुताबिक, शनिवार देर रात हुई हैलोवीन पार्टी में करीब 200 लोग मौजूद थे कि तभी अचानक एक व्यक्ति ने गोलीबारी शुरू कर दी।

इस घटना में घायल 10 लोगों को तत्काल विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 20 साल के एक युवक की मौत हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: One person killed, nine injured during Halloween party in Texas, USA

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे