लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के एरिजोना में हमलों की कई घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत, कई घायल

By भाषा | Updated: July 19, 2021 12:55 IST

Open in App

टक्सन (अमेरिका), 19 जुलाई (एपी) एरिजोना के टक्सन में एक हमलावर ने रविवार दोपहर को कई जगह गोलीबारी की, जिसमें पांच लोगों को गोलियां लगीं और इनमें से एक की मौत हो गई। इसके अलावा तीन बच्चे लापता हो गए। हमलों का संदिग्ध पुलिस कार्रवाई में गंभीर रूप से घायल हो गया।

टस्कन पुलिस प्रमुख क्रिस मगनस ने बताया कि 35 वर्षीय व्यक्ति ने रविवार अपराह्न करीब तीन बज कर 45 मिनट पर एक एम्बुलैंस में सवार लोगों पर हमला किया। एम्बुलेंस चालक (20) के सिर में गोली लगी। वाहन में पीछे की सीट पर मरीज के साथ बैठी पराचिकित्सक महिला (21) को भी गोलियां लगीं। चालक की हालत गंभीर है और महिला की स्थिति स्थिर है।

मगनस ने बताया कि इसके बाद आरोपी एक निकटवर्ती घर के पास गया, जहां आग लगी थी और उसने आग बुझाने की कोशिश कर रहे पड़ोसियों एवं दमकलकर्मियों पर गोलीबारी की। एक पड़ोसी के सिर में गोली लगी और उसकी मौत हो गई। इसके अलावा एक दमकलकर्मी और एक अन्य पड़ोसी को गोलियां लगी हैं।

उन्होंने बताया कि जले हुए मकान में एक शव पाया गया और वहां रहने वाले तीन बच्चे लापता हैं। अधिकारी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उनके परिवार का कोई सदस्य या उनका कोई मित्र उन्हें अपने साथ ले गया है।

मगनस ने बताया कि एक पुलिस अधिकारी और संदिग्ध के बीच मुठभेड़ हुई। संदिग्ध ने अधिकारी के वाहन में अपनी एसयूवी से टक्कर मार दी और गोलियां चलाईं। अधिकारी ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें संदिग्ध बुरी तरह घायल हो गया। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: कब है अक्षय तृतीया?, तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा मुहूर्त और सोना खरीदने का समय?

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब