लाइव न्यूज़ :

इजराइली गोलीबारी में एक शख्स की मौत, सैन्य चौकी में कर रहा था गाड़ी घुसाने की कोशिश

By भाषा | Updated: December 22, 2021 09:33 IST

Open in App

रामल्ला, 22 दिसंबर (एपी) इजरायली सैनिकों ने मंगलवार को एक फलस्तीनी व्यक्ति की हत्या कर दी, जिसने कथित तौर पर अपने वाहन को वेस्ट बैंक में एक सैन्य चौकी में घुसाने की कोशिश की थी। सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी जी।

फलस्तीनी मीडिया के अनुसार, सैनिकों ने वाहन पर गोलियां चलाईं, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी कार अनियंत्रित होकर एक सैन्य वाहन से टकरा गई और जेनिन के उत्तरी वेस्ट बैंक शहर के पास आग की लपटों में घिर गई।

मारे गए फ़लस्तीनी की पहचान उजागर नहीं की गई, और इजराइली बलों में से किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।

मंगलवार की घटना सप्ताहांत में वेस्ट बैंक में इजराइल-फलस्तीन हिंसा के कुछ दिनों बाद हुई है। यह हिंसा बीते बृहस्पतिवार की शाम फलस्तीनी बंदूकधारी द्वारा यहूदी व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के बाद भड़की थी।

येहुदा डिमेंटमैन की मौत के बाद हुई हिंसा में कम से कम तीन फलस्तीनी घायल हो गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात