लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन में शाही आवास के पास मुठभेड़ में एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: December 12, 2021 08:27 IST

Open in App

लंदन, 12 दिसंबर (एपी) ब्रिटेन की पुलिस ने कहा कि लंदन में शाही आवास केन्सिंग्टन पैलेस के निकट पुलिस के साथ मुठभेड़ में शनिवार को एक व्यक्ति मारा गया।

मेट्रोपॉलिटन पुलिस बल ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पश्चिमी लंदन के केन्सिंग्टन इलाके में एक व्यक्ति अग्नेयास्त्र लेकर एक बैंक और एक दुकान में घुस गया है।

उन्होंने बताया कि व्यक्ति वाहन से फरार हो रहा था, जिसे पास के पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। उस स्थान पर अनेक दूतावास हैं साथ ही प्रिंस विलियम, उनकी पत्नी केट और तीन बच्चे के आधिकारिक आवास भी वहीं हैं। उक्त स्थान पर शाही परिवार के कई सदस्यों के आवास भी हैं।

पुलिस ने बताया कि व्यक्ति को रोकने के लिए गोलियां चलाई गईं, जिसमें वह मारा गया। पुलिस ने कहा कि यह आतंकवाद की घटना नहीं प्रतीत हो रही। मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला