लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रेलिया में आई बाढ़ के पानी में कार फंसने से एक व्यक्ति की मौत

By भाषा | Updated: March 24, 2021 13:08 IST

Open in App

कैनबरा, 24 मार्च (एपी) ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय इलाके में आई बाढ़ के पानी में एक कार फंस गई जिससे उसमें सवार व्यक्ति की मौत हो गई। यहां आई बाढ़ में यह पहली मौत है।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वोत्तर सिडनी में सुबह कार बाढ़ के पानी में डूब गई । बाद में आपात सेवा कर्मियों ने कार को शव के साथ निकाला। उन्होंने बताया कि अब तक मृतक की पहचान नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि न्यू साउथ वेल्स राज्य में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदियों का जल स्तर बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने संसद में बाढ़ से मरने वाले व्यक्ति के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि उनके अपने पिता, जो पुलिसकर्मी थे, अपने परिवार के साथ हर साल ईस्टर के मौके पर ग्लेनोरी जाते थे जहां पर यह हादसा हुआ है।

कैबिनेट मंत्री पीटर डुट्टन ने बताया कि बाढ़ का पानी कम होते ही लोगों की मदद के लिए 700 रक्षा कर्मियों की तैनाती की गई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Live Score: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल