लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन के एक मॉल में गोलीबारी, एक व्यक्ति घायल

By भाषा | Updated: November 27, 2021 13:31 IST

Open in App

टैकोमा (अमेरिका), 27 नवंबर (एपी) वाशिंगटन राज्य के टैकोमा स्थित मॉल में शुक्रवार को हुई गोलीबारी में कम से कम एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और घबराए सैकड़ों लोग जान बचाने के लिए दुकानों के भीतर छिप गए।

‘थैंक्सगिविंग’ के अगले दिन ‘ब्लैक फ्राइडे’ पर खरादारी के लिए बड़ी संख्या में लोग ‘टैकोमा मॉल’ में आए थे।

प्राधिकारियों ने बताया कि सिएटल के दक्षिण में स्थित टैकोमा स्थित मॉल के फूट कोर्ट (मॉल का ऐसा स्थान जहां रेस्तरां आदि होते हैं) के पास शाम करीब सात बजे के ठीक बाद गोलीबारी हुई। टैकोमा पुलिस ने बताया कि गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोलीबारी के तत्काल बाद मॉल को बंद कर दिया गया और खरीदारी करने आए लोग दुकानों के भीतर छुप गए। टैकोमा, पियर्स काउंटी, लेकवुड, पुयालुप और ‘वाशिंगटन स्टेट पैट्रोल’ के 60 से अधिक कानून प्रवर्तन अधिकारी गोलीबारी के बाद घटनास्थल पहुंचे।

पियर्स काउंटी के शेरिफ सार्जेंट डैरेन मॉस ने बताया कि पुलिस ने मॉल में ‘‘समन्वित तलाश अभियान’’ चलाया।

टैकोमा मॉल शहर का सबसे बड़ा मॉल है, जिसमें 100 से अधिक दुकानें हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...