लाइव न्यूज़ :

जापान में भीषण तूफान के कारण एक व्यक्ति की मौत, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

By भाषा | Updated: October 12, 2019 13:19 IST

इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया।

Open in App
ठळक मुद्देभीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं।

जापान में शनिवार को आया शक्तिशाली तूफान हेजिबीस अब राजधानी की ओर बढ़ रहा है। इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई। तूफान आने से पहले ही इसके प्रभाव के चलते तेज बारिश हुई और 16 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया। तूफान की वजह से परिवहन और बिजली सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इससे भूस्खलन की भी आशंकाएं बढ़ गई है।

भीषण करार दिए गए तूफान की वजह से पहले ही रग्बी विश्व कप के दो मैचों को रद्द करना पड़ा। इसकी वजह से ‘सुजुका ग्रैंड प्रिक्स’ में भी खलल पड़ा और 1,600 से अधिक विमान उड़ान नहीं भर पाये। पूर्वी टोक्यो के चिबा में इस तूफान की वजह से एक व्यक्ति की जान चली गई।

चिबा में इचिहारा दमकल विभाग के एक प्रवक्ता हिरोकी यशिरो ने एएफपी को बताया, ‘‘49 वर्षीय एक व्यक्ति को पलटे हुये एक छोटे ट्रक में पाया गया। उसे अस्पताल ले गया, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।’’

जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) ने कहा कि शनिवार शाम को मध्य या पूर्वी जापान में 216 किलोमीटर प्रति घंटा (134 मील प्रति घंटा) की अधिकतम रफ्तार से तूफान के पहुंचने की आशंका है। चिबा में 36,000 से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए या नष्ट हो गए। स्थानीय सरकार ने प्रभावित इमारतों में रह रहे लोगों से तूफान के दौरान सुरक्षित स्थानों पर चले जाने की अपील की है।

टॅग्स :जापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला