लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 टीकों की हेराफेरी में एक व्यक्ति गिरफ्तार, पूर्व सैन्य अधिकारी पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 27, 2021 01:21 IST

Open in App

कराची, 26 जुलाई पाकिस्तानी पुलिस ने सेना के एक सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ कोविड-19 टीके की खुराकों का गबन करने और पैसे लेकर लोगों को उनके घर पर अवैध रूप से टीका लगाने के आरोप में मामला दर्ज किया है और मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कराची के एक पुलिस अधिकारी ने मीडिया को बताया कि मुख्य अपराधी मुहम्मद अली को सीरींज के बक्से, टीके की शीशियों और कार्ड और नमूना संग्रह स्वाब के साथ गिरफ्तार किया गया।

उसने दावा किया कि वह 'सुल्तान मदद प्राइवेट लिमिटेड' का कर्मचारी है, जिसका मालिक पूर्व सैन्य अधिकारी मेजर (सेवानिवृत्त) अमानुल्लाह सुल्तान है।

एसएसपी जुबैर नज़ीर शेख ने कहा, "उसने दावा किया कि उसने कंपनी के क्षेत्र अधिकारी के रूप में काम किया, जबकि उसके मालिक उसे और अन्य लोगों को जाहिर तौर पर चोरी किए गए टीके देते थे, जिन्हें वे लोगों को उनके घरों पर जाकर देते थे और बदले में उनसे पैसे लेते थे।"

अली को एक ड्रग निरीक्षक की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने उसे पकड़वाने में पुलिस की मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल