लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में हर पांच में से एक कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित; 2,75,000 कैदी हो चुके हैं संक्रमित, 1,700 की मृत्यु

By भाषा | Updated: December 18, 2020 20:04 IST

Open in App

लिटिल रॉक (अमेरिका), 18 दिसंबर (एपी) अमेरिका में हर पांच में से एक कैदी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है, जो दर सामान्य आबादी की तुलना में चार गुना अधिक है।

एसोसिएटेड प्रेस और मार्शल प्रोजेक्ट द्वारा एकत्र आंकड़ों के अनुसार, कुछ राज्यों में आधे से अधिक कैदी संक्रमित हो गए हैं।

महामारी के फैले हुए 10 महीने हो चुके हैं और अब अमेरिका में लंबे समय से प्रतीक्षित कोविड-19 टीके लगने शुरू हो गए हैं।

कम से कम 2,75,000 कैदी संक्रमित हुए हैं, जिनमें से 1,700 से अधिक की मृत्यु हो गई है और जेलों में वायरस के प्रसार के कम होने का कोई संकेत नहीं दिख रहा है।

इस सप्ताह जेलों में संक्रमण के नए मामले अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

न्यूयॉर्क के राइकर्स द्वीप जेल परिसर के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी होमर वेंटर्स ने कहा कि यह संख्या वास्तविक संख्या से बहुत कम है।

वेंटर्स ने अदालत के आदेश पर कोविड-19 की स्थिति जानने के लिए देश भर में एक दर्जन से अधिक जेलों का निरीक्षण किया है।

उन्होंने कहा कि मैं अभी भी जेलों में जाता हूं, जहां, काफी कैदी बीमार हो रहे हैं। वहां न तो न उनकी सही ढंग से जांच होती है, बल्कि उन्हें देखभाल सुविधाएं भी नहीं मिलती है। इसलिए वे ज्यादा बीमार हो जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा