लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के टेक्सास में बंदूकधारी के साथ गतिरोध में एक अधिकारी की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: July 16, 2021 09:31 IST

Open in App

लेवलैंड (टेक्सास), 16 जुलाई (एपी) पश्चिमी टेक्सास के एक छोटे से शहर में एक बंदूकधारी और पुलिस के बीच गोलीबारी के बाद एक अधिकारी की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।

यह घटना बृहस्पतिवार दोपहर एक बजे के करीब लेवलैंड के आवासीय इलाके में हुई। घटना में शामिल व्यक्ति के पास हथियार होने की जानकारी मिली थी।

पुलिस और सशस्त्र व्यक्ति के बीच का टकराव तेजी से बढ़ा, दोनों के बीच उस वक्त गोलीबारी शुरू हो गई जब संदिग्ध ने खुद को एक घर के भीतर बंद कर लिया और इसके बाद गतिरोध शुरू हो गया।

यह तत्काल साफ नहीं हो पाया कि व्यक्ति ने खुद को घर के भीतर क्यों बंद कर लिया या गोली किस वजह से चलाई।

शेरिफ कार्यालय के बयान के मुताबिक घायल हुए तीन अधिकारियों को लुब्बोक के एक अस्पताल ले जाया गया। लेवलैंड अस्पताल ले जाए गए अधिकारी सार्जेंट जोश बार्टलेट की इलाज के दौरान मौत हो गई।

बार्टलेट शेरिफ की सामरिक इकाई के कमांडर थे। जस्टिस ऑफ़ द पीस एंड कॉन्स्टेबल्स एसोसिएशन ऑफ़ टेक्सास के एक बयान के मुताबिक उनके दो अन्य साथियों की हालत नाजुक बनी हुई है। इनमें से एक लुब्बोक काउंटी और दूसरा हॉकली काउंटी से है। वहीं लेवलैंड का एक पुलिस अधिकारी भी इस घटना में घायल हो गया। तीनों अधिकारियों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्व अधिक खबरें

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें