लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर में विस्फोट में जान गंवाने वाले कर्मी के परिवार के लिए एक लाख डॉलर का चंदा जुटाया गया

By भाषा | Updated: February 28, 2021 18:16 IST

Open in App

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 28 फरवरी सिंगापुर में एक ऑनलाइन परमार्थ संगठन ने यहां बुधवार को एक फैक्टरी में हुए विस्फोट में मारे गए एक भारतीय कर्मी के परिवार के लिए चंदे से 1,00,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की राशि जुटायी है।

‘गिव डॉट एशिया’ ने अपने एक पोस्ट में बताया कि रविवार दोपहर तक 2,141 लोगों ने चंदा दिया। यह जरूरतमंदों की खातिर चंदा जुटाने वाला एशिया का अहम मंच है।

इस संगठन ने 38 वर्षीय मरीमुथु एस के परिवार के लिए 2,00,000 सिंगापुर डॉलर जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था और अब तक ऑनलाइन चंदे से उसे 1,53,906 डॉलर (यानी 1,15,510 अमेरिकी डॉलर) मिल चुके हैं।

समाचार पत्र स्ट्रेट टाइम्स की एक खबर के अनुसार सुपरवाइजर की नौकरी करने वाले मरीमुथु अपनी दस माह की बेटी को कभी नहीं देख पाए। उनकी पत्नी ने पिछले साल अप्रैल में भारत में अपनी दूसरी संतान को जन्म दिया था तब सिंगापुर लॉकडाउन से गुजर रहा था। मरीमुथु आखिरी बार अगस्त, 2019 में भारत गए थे।

इस अखबार के अनुसार मंगलवार रात उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अपने परिवार से बातचीत की थी। अगली सुबह वह एक औद्योगिक इमारत में विस्फोट होने से गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गयी। इस घटना में कुल तीन कर्मियों की मौत हो गयी। फैक्टरी के पांच अन्य घायल श्रमिकों की हालत गंभीर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना