लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के क्वेटा मे कांधारी बाजार में बम विस्फोट में एक की मौत, दस घायल

By भाषा | Updated: December 18, 2021 22:51 IST

Open in App

कराची/क्वेटा, 18 दिसंबर पाकिस्तान में क्वेटा के व्यस्त कांधारी बाजार में शनिवार को एक शक्तिशाली विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि एक महिला एवं एक बच्चे समेत दस अन्य घायल हो गये। स्थानीय मीडिया ने यह खबर दी है।

आतंकवाद निरोधक विभाग के अधिकारी ने बताया कि मोटरसाइकिल में लगाए गये विस्फोटक उपकरण के फटने से यह धमाका हुआ।

डॉन अखबार के मुताबिक क्वेटा के सिविल अस्पताल के प्रवक्ता वासिम बेग ने एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की और कहा कि दस अन्य को भर्ती कराया गया है।

जियो न्यूज की खबर है कि घायलों में एक महिला एवं एक बच्चा शामिल है।

आतंकवाद निरोधक विभाग के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की कि इस विस्फोट में कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गये।

खबरों के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके को घेर लिया है और सबूत इकट्ठा करने के लिए सघन अभियान चलाया गया है।

किसी भी आतंकी संगठन ने अब तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो ने इस हमले की निंदा की और घायलों को तत्काल चिकित्सा राहत प्रदान करने निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 06 April 2026: आज इन 4 राशिवालों को होगा चौतरफा लाभ, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा