लाइव न्यूज़ :

सीरिया में सैन्य बैरक के बाहर विस्फोट में एक की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:51 IST

Open in App

दमिश्क, चार अगस्त (एपी) राजधानी दमिश्क के पश्चिमी छोर पर सैन्य बैरक के प्रवेश बिंदु पर विस्फोट से एक बस में आग लग गई और उसके चालक की मौत हो गई। इलाके में काले धुएं के गुबार छा गए।

सरकारी मीडिया की प्राथमिक ख़बरों के अनुसार पश्चिमी दमिश्क के कूदसया के निकट सैन्य बैरक के प्रवेश बिंदु पर खड़ी एक बस के गैस टैंक में विस्फोट से यह आग लगी। इस घटना में तीन अन्य लोग भी झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं सरकारी अल-इखबारिया टीवी ने इसे आतंकवादी हमला करार दिया लेकिन इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी।

सरकार के कब्जे और विद्रोहियों के इलाके में युद्ध की निगरानी करने वाली ब्रिटेन के सीरियाई मानवाधिकार निगरानी केंद्र ने कहा कि इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन झुलस गए। इस घटना में बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह विस्फोट कैसे हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल