लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में राष्ट्रध्वज बेचनेवाली दुकान पर हमला, एक की मौत

By भाषा | Updated: August 10, 2021 13:37 IST

Open in App

क्वेटा (पाकिस्तान), 10 अगस्त (एपी) पाकिस्तान के अशांत दक्षिणपश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध अलगाववादियों ने राष्ट्रीय झंडे बेचनेवाली एक दुकान पर एक हथगोला फेंका, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य व्यक्ति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के एक प्रवक्ता वसीम बेग ने बताया कि मंगलवार देर रात प्रांतीय राजधानी क्वेटा में हुए हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी ने नहीं ली है।

अलगाववादी समूह बलूच लिबरेशन आर्मी पहले भी इस तरह के हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। इस साल उसने लोगों को 14 अगस्त को पाकिस्तान का स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने की चेतावनी दी थी। भारत के विभाजन के बाद 14 अगस्त को पाकिस्तान को अंग्रेजों से आजादी मिली थी।

इस सप्ताह की शुरुआत में इसी अलगाववादी समूह ने क्वेटा में सड़क के किनारे बम विस्फोट में दो पुलिसकर्मियों की मौत की ज़िम्मेदारी ली थी। ये मामले दर्शाते है कि छुट्टी से पहले हिंसा के मामले बढ़े हैं।

प्रांतीय आतंक रोधी विभाग ने बताया कि मंगलवार को क्वेटा में सुरक्षाबलों ने शहर के बाहरी इलाक़े में पांच संदिग्ध अलगाववादियों को मार गिराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व अधिक खबरें

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?