लाइव न्यूज़ :

जर्मनी के एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत, चार लापता

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:31 IST

Open in App

बर्लिन, 27 जुलाई (एपी) जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में मंगलवार को एक रासायनिक संयंत्र में विस्फोट के बाद एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया और चार लोग लापता हैं । हादसे में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं । विस्फोट की वजह से हवा में बड़े पैमाने पर काला धुआं फैल गया। कंपनी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

‘केमपार्क’ के प्रमुख लार्स फ्रेडरिक ने एक लिखित बयान में कहा, "हम इस भंयकर दुर्घटना और अपने कर्मचारी की मौत को लेकर बहुत दुखी हैं।"

लीवरकुसेन शहर प्रशासन ने एक बयान में कहा कि राइन नदी के तट पर स्थित कोलोन से लगभग 20 किलोमीटर (13 मील) उत्तर में स्थित केमपार्क साइट पर विस्फोट रसायनों के घोल के भंडारण टैंक में हुआ।

रासायनिक कंपनियों के औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट से लीवरकुसेन में दहशत फैल गई है। विस्फोट के बाद हवा में बड़े पैमाने पर काला धुआं फैल गया।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को "अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां तथा दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है।

मंगलवार को बाद में, हालांकि, कोलोन दमकल विभाग ने ट्वीट किया कि वायु प्रदूषण के माप में किसी भी प्रकार की असामान्यता नहीं दिख रही है।

उन्होंने कहा कि धुआं कम हो गया है लेकिन वे प्रदूषण स्तर की जांच के लिए हवा को मापना जारी रखेंगे।

शहर के अधिकारियों ने विस्फोट के लगभग चार घंटे बाद घोषणा की कि आग बुझा दी गई है लेकिन बचाव दल अभी भी लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

केमिकल पार्क का संचालन करने वाली कंपनी करेंटा ने कहा कि विस्फोट सुबह 9:40 बजे उनके अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के भंडारण टैंक में हुआ और फिर वह भीषण आग में बदल गया।

करेंटा ने बयान में कहा, "निवासियों को सावधान करने के लिए सायरन बजाए गए और चेतावनी अलर्ट भेजे गए।"

पास के कोलोन में पुलिस ने कहा कि पूरे क्षेत्र से बड़ी संख्या में अधिकारियों, दमकल अधिकारियों, हेलीकॉप्टरों और एम्बुलेंस को घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

उन्होंने सभी निवासियों को घरों के अंदर रहने के लिए कहा है और लीवरकुसेन के बाहर के लोगों को क्षेत्र में न जाने की सलाह दी।

उन्होंने आसपास के कई प्रमुख राजमार्गों को भी बंद कर दिया।

दैनिक अखबार ‘कोएलनर स्टैड्ट-अंज़ीगेर’ की रिपोर्ट के मुताबिक धुआँ उत्तर-पश्चिमी दिशा में बर्सचीड और लीचलिंगेन शहरों की ओर बढ़ रहा है।

लीवरकुसेन में जर्मनी की सबसे बड़ी रासायनिक कंपनियों में से एक बायर स्थित है। इस शहर में लगभग 1,63,000 लोग रहते हैं। इसकी सीमाएँ कोलोन से सटी हुई हैं, जो जर्मनी का चौथा सबसे बड़ा शहर है और इसकी आबादी लगभग दस लाख है। यहां के कई निवासी बायर में काम करते हैं, जो इस क्षेत्र के सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है।

यह रासायनिक पार्क राइन नदी के बहुत करीब स्थित है।

करेंटा की इस क्षेत्र में तीन इकाइयां हैं। 70 से अधिक कंपनियां लीवरकुसेन, डॉर्मगेन और क्रेफेल्ड-उएरडिंगेन में स्थित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

विश्व अधिक खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें