शिकागो में गोलीबारी में एक की मौत पांच अन्य घायल : पुलिस
By भाषा | Updated: September 13, 2021 00:37 IST2021-09-13T00:37:43+5:302021-09-13T00:37:43+5:30

शिकागो में गोलीबारी में एक की मौत पांच अन्य घायल : पुलिस
शिकागो, 12 सितंबर (एपी) अमेरिका के शिकागो के साउथ साइड में गोलीबारी की घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि एक नाबालिग समेत पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार की रात करीब नौ बजकर 40 मिनट पर हुई, जब कई लोग अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे, इसी दौरान एक कार के अंदर से एक व्यक्ति ने गोलियां चला दीं।
उन्होंने बताया कि इस घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये जिनमें से एक की हालत नाजुक है।
पुलिस ने बताया कि अब तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुयी है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।