लाइव न्यूज़ :

काबुल में बस में बम धमाके में एक व्यक्ति की मौत, पांच अन्य घायल

By भाषा | Updated: November 13, 2021 21:07 IST

Open in App

काबुल, 13 नवंबर (एपी) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पड़ोसी इलाके में एक व्यस्त व्यावसायिक सड़क पर शनिवार को एक मिनी बस में बम धमाका हुआ जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। इस इलाके में मुख्यत: अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक हजारा समुदाय के लोग रहते हैं।

घटनास्थल पर एम्बुलेंस दलों के साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने बताया कि ऐसा लगता है कि बस में बम रखे होने से धमाका हुआ। बस चालक मुर्तजा ने अस्पताल में बताया कि रास्ते में एक जगह एक संदिग्ध व्यक्ति बस में चढ़ा था और कुछ मिनटों बाद बस में पीछे की तरफ धमाका हो गया।

उसने बताया कि उसने देखा कि बस के पिछले हिस्से में दो यात्रियों के कपड़ों में आग लग गयी है जबकि अन्य यात्री आगे के दरवाजे से बाहर भागे।

अफगानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने बताया कि मिनी बस में आग लग गयी और उससे धमाका होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक अन्य घायल हो गया।

घटनास्थल की तस्वीरों में जलते हुए वाहन से धुआं निकलता हुआ देखा जा सकता है। विस्फोट दश्ती बार्ची इलाके के समीप मुख्य एवेन्यू में हुआ। काबुल के इस पश्चिमी इलाके में बड़े पैमाने पर हजारा समुदाय के लोग रहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला