लाइव न्यूज़ :

इराक में अमेरिकी सैन्य अड्डे के नजदीक रॉकेट हमले में एक की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: February 16, 2021 08:39 IST

Open in App

बगदाद, 16 फरवरी (एपी) उत्तरी इराक में इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रॉकेट हमलों में अमेरिका नीत सैन्य गठबंधन के एक सदस्य की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हो गए।

इस हवाईअड्डे के पास ही में अमेरिकी सैन्य अड्डा स्थित है।

गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल वायने मारोटो ने सोशल मीडिया पर एक बयान में कहा कि कुर्द-संचालित क्षेत्र में नागरिक हवाई अड्डे और नजदीक स्थित अमेरिकी सैन्य अड्डे के बीच कम से कम तीन रॉकेट दागे गए। इसमें गठबंधन के एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई और पांच अन्य लोग घायल हुए हैं। हमले में अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक कर्मी भी घायल हो गया।

उन्होंने मारे गए कॉन्ट्रैक्टर की पहचान उजागर नहीं की और कहा कि जांच जारी है।

फिलहाल किसी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा अधिकारियों ने नाम उजागर ना करने की शर्त पर बताया कि कम से कम दो असैन्य नागरिक भी घायल हुए हैं। गाड़ियां और अन्य सम्पत्ति भी हमले में क्षतिग्रस्त हुई हैं।

उन्होंने बताया कि रॉकेट किरकुक प्रांत से लगी सीमा के पास इरबिल के दक्षिण से एक क्षेत्र से दागे गए थे, हवाईअड्डे के पास आवासीय इलाकों में आकर गिरे।

इससे पहले 30 सितम्बर को हवाईअड्डे के पास रॉकेट दागे गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक