लाइव न्यूज़ :

बाल्टीमोर में गोलीबारी की घटना में एक की मौत, पांच घायल

By भाषा | Updated: June 17, 2021 08:49 IST

Open in App

बाल्टीमोर (अमेरिका), 17 जून (एपी) बाल्टीमोर में आवासीय क्षेत्र में कुछ हमलावरों ने घरों की ओर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

शहर के पुलिस आयुक्त माइकल हैरिसन ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना पश्चिमी बाल्टीमोर में हुई। बुधवार को दोपहर दो बजे पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिली, जब अधिकारी वहां पहुंचे तो दो लोग गोली लगने से घायल पड़े थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया तथा चार अन्य घायल अलग-अलग वाहनों से अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में घायलों में से एक की मौत हो गई।

आयुक्त ने बताया कि अब तक जांचकर्ताओं को यह पता चला है कि यहां पंक्ति में एक साथ कई घर हैं। यहां पर ये छह लोग एक दूसरे के साथ थे जब कम से कम दो से तीन लोग आए और उन्होंने इस क्षेत्र में गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना को अंजाम देकर हमलावर वहां से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

स्वास्थ्यस्तन एवं सर्वाइकल कैंसर की निःशुल्क जांच?, दिल्ली पुलिस मुख्यालय में 5वें CAPS शिविर का सफल आयोजन

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच प्रीव्यू, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल